खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 154.93 अंकों की गिरावट के साथ 18 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17923.97 पर जबकि निफ्टी 54.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,429.30 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 154.93 अंकों की गिरावट के साथ 18 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17923.97 पर जबकि निफ्टी 54.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,429.30 पर बंद हुआ।
आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हालांकि 0.51 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,079.01 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,479.15 पर खुला।
सेंसेक्स ने 18198.15 के ऊपरी और 17848.93 के निचले जबकि निफ्टी ने 5521.40 के ऊपरी और 5405.90 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.83 फीसदी), टाटा पावर (2.10 फीसदी) और कोल इंडिया (1.47 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी जबकि एचडीएफसी (3.83 फीसदी), डीएलएफ (3.44 फीसदी), एल एंड टी (3.38 फीसदी), भेल (2.80 फीसदी), एसबीआई (2.44 फीसदी), ओएनजीसी (2.34 फीसदी) और आरआईएल (2.28 फीसदी) में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से पांच में तेजी जबकि आठ में गिरावट दर्ज की गई। धातु (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी) में आधा फीसदी से अधिक की तेजी जबकि पूंजीगत वस्तु (2.96 फीसदी), रियल्टी (2.28 फीसदी), बैंकिंग (1.95 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.71 फीसदी) में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 40.47 अंकों की गिरावट के साथ 6300.07 पर जबकि स्मॉलकैप 48.85 अंकों की गिरावट के साथ 6857.40 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1085 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1820 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कुल 123 कम्पनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।