यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टेली कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा

खास बातें

  • रिजर्व बैंक की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले निवेशकों ने भारती टेलीकॉम और रिलायंस टेलीकॉम जैसी प्रमुख कंपनियों में जमकर लिवाली की।
मुंबई:

रिजर्व बैंक की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले निवेशकों ने भारती टेलीकॉम और रिलायंस टेलीकॉम जैसी प्रमुख कंपनियों में जमकर लिवाली की जिससे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 149 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले सप्ताह से जारी तेजी को आगे बढ़ाते हुए बीएसई सेंसेक्स 149 अंक मजबूत होकर 18,871.29 अंक पर बंद हुआ। वास्तव में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा घोषित किए जाने वाले तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद में निवेशकों ने इसके शेयरों में लिवाली की। वहीं, आरआईएल की 21 फील्ड्स में हिस्सेदारी ब्रिटिश पेट्रोलियम को बेचने के प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी मिलने का भी कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ा और आरआईएल का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.35 अंक की बढ़त के साथ 5,680.30 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com