यह ख़बर 26 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शीर्ष 9 कंपनियों का मार्केट कैप 36,000 करोड़ बढ़ा

खास बातें

  • देश की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 36,083.93 करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें ओएनजीसी को सबसे अधिक लाभ हुआ।
Mumbai:

देश की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 36,083.93 करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को सबसे अधिक लाभ हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 6,587.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,33,393.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शेयर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 272.80 रुपये के भाव पर पहुंच गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 654.76 करोड़ रुपये बढ़कर 2,84,952.42 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं टीसीएस और इंफोसिस का कुल बाजार पूंजीकरण 10,639.35 करोड़ रुपये बढ़ा। इस दौरान, जहां टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 2,22,377.06 करोड़ रुपये रहा, वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,64,324.61 करोड़ रुपये पहुंच गया। एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी ने अपने बाजार पूंजीकरण में 2,476.19 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की और उसका बाजार पूंजीकरण 1,50,931.64 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं एनटीपीसी का बाजार पूंजीकरण 2,762.23 करोड़ रुपये बढ़कर 1,50,108.6 करोड़ रुपये रहा। दूरसंचार क्षेत्र की भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,177.28 करोड़ रुपये बढ़कर 1,48,615.95 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का कुल बाजार पूंजीकरण 8,786.4 करोड़ रुपये बढ़ा। जहां इस दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 1,45,295.24 करोड़ रुपये रहा, वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,22,717.87 करोड़ रुपये पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में नुकसान उठाने वाली कोल इंडिया अकेली कंपनी रही, जिसका बाजार पूंजीकरण 2,842.36 करोड़ रुपये घटकर 2,46,085.39 करोड़ रुपये रह गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com