यह ख़बर 28 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 80 अंक उछला

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.04 अंक की तेजी के साथ 18492.45 पर जबकि निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 5545.30 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.04 अंक की तेजी के साथ 18492.45 पर जबकि निफ्टी 18.70 अंक की बढ़त के साथ 5545.30 पर बंद हुआ। आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81.18 अंक की तेजी के साथ 18493.59 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 22.25 अंक की बढ़त के साथ 5548.85 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18527.45 के ऊपरी और 18323.44 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5558.30 के ऊपरी और 5496.35 के निचले स्तर तक कारोबार किया। सेंसेक्स में शामिल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.15 फीसदी), बजाज ऑटो (2.87 फीसदी), एचडीएफसी (2.18 फीसदी), भेल (1.82 फीसदी), भारती एयरटेल (1.07 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.03 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी जबकि डीएलएफ (2.11 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.56 फीसदी), जिंदल स्टील (1.16 फीसदी), विप्रो (0.76 फीसदी) और हीरो होंडा (0.31 फीसदी) के शेयरों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के कुल 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी जबकि चार में गिरावट का रुख देखा गया। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.95 फीसदी), स्वास्थ्य (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.94 फीसदी), वाहन (0.82 फीसदी) और ऊर्जा (0.72 फीसदी) सेक्टरों में अच्छी तेजी देखी गई जबकि तेल एवं गैस (0.44 फीसदी), रियल्टी (0.33 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (0.22 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) सेक्टर में गिरावट आई। बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1464 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1378 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप 52.76 अंक बढ़कर 6779.30 जबकि स्मॉलकैप 47.74 अंक बढ़कर 8033.63 पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com