यह ख़बर 20 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 364 अंक लुढ़का

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मारीशस के रास्ते होने वाले निवेश पर सरकार द्वारा पूंजीगत लाभ कर लगाए जाने की रिपोर्ट के बाद चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 364 अंक लुढ़ककर करीब चार माह के निम्न स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा। 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 363.90 अंक गिरकर 17,506.63 अंक पर बंद हुआ। यह स्तर पिछली बार 9 फरवरी को देखा गया था। इससे पहले, पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 438 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लगभग 109 अंक लुढ़ककर 5257.90 अंक पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार मारीशस के रास्ते होने वाले निवेश पर पूंजीगत लाभ कर लगाए जाने की रिपोर्ट से बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई जिसका असर बाजार धारणा पर पड़ा। पुन: एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत से भी बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स में सर्वाधिक भारांश रखने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर लगातार सातवें दिन घाटे में रहा। इसमें आज करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 52 सप्ताह के निम्न स्तर 829 रुपये पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com