यह ख़बर 07 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

खास बातें

  • आरआईएल और इन्फोसिस जैसे शेयरों में लिवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 75 अंक सुधरकर बंद हुआ।
मुंबई:

वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के रुख और एफआईआई की सतत लिवाली के बीच आरआईएल और इन्फोसिस जैसे शेयरों में लिवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 75 अंक सुधरकर बंद हुआ। पिछले सत्र में 44 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स 75.51 अंक की बढ़त के साथ 18,495.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 18,355.30 अंक के निचले स्तर पर आया। एक समय यह 18,545.95 अंक के दिन के उच्च स्तर को छू गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक मजबूत होकर 5,556.25 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि कच्चे तेल और अन्य जिंसों की कीमतों में नरमी से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका घटी है। ओपेक सदस्य देशों द्वारा बुधवार को होने वाली बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाए जाने का निर्णय किए जाने की उम्मीद में जुलाई डिलीवरी के लिए ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड का भाव 41 सेंट टूटकर 114.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख एवं यूरोपीय बाजारों की बढ़त के साथ खुलने से घरेलू शेयर बाजारों में अंतिम पहर लिवाली बढ़ गई। सेंसेक्स में करीब 21 प्रतिशत भारांश रखने वाली आरआईएल और इनफोसिस का शेयर क्रमश: 1.93 प्रतिशत और 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com