यह ख़बर 31 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में बढ़त, 271 अंक चढ़ा सेंसेक्स

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.22 अंकों की तेजी के साथ 18,503.28 पर और निफ्टी 87.05 अंकों की तेजी के साथ 5,560.15 पर बंद हुए।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.22 अंकों की तेजी के साथ 18,503.28 पर और निफ्टी 87.05 अंकों की तेजी के साथ 5,560.15 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.55 अंकों की तेजी के साथ 18,266.61 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.90 अंकों की तेजी के साथ 5,492.00 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 122.50 अंकों की तेजी के साथ 6,910.24 पर और स्मॉलकैप 81.08 अंकों की तेजी के साथ 8,235.72 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com