यह ख़बर 08 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भविष्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं : प्रधानमंत्री

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि कुछ देशों में भले ही यह धारणा बन गई हो कि पिछले एक दशक में भारत में दर्ज आर्थिक विकास की रफ्तार कम हुई, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मनमोहन सिंह ने 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के वार्षिक समारोह के उद्घाटन के दौरान यहां कहा,  भारत के बाहर कुछ देशों में ऐसी धारणा है कि देश में पिछले दशक में दर्ज विकास की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य के बारे में चिंता करने की कोई वजह नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने अप्रवासी भारतीयों से देश के भविष्य में विश्वास और सकारात्मकता के साथ सहयोग देने का मांग की।