खास बातें
- ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगनेवाला उपकर (सेस) हटा लिया है।
Kolkata: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगनेवाला उपकर (सेस) हटा लिया है। ममता के इस फैसले से एलपीजी का दाम राज्य में 16 रुपये कम हो गया है। केंद्र सरकार के दाम बढ़ाने के फैसले के बाद राज्य में रसोई गैस की कीमत 417 से घटकर 401 रुपये हो गई है। कल ही वित्तमंत्री ने बयान दिया था कि हमने पहले ही सब्सिडी दी थी, अब राज्य सरकारें भी रसोई गैस पर लगनेवाला टैक्स हटाएं।