खास बातें
- महाराष्ट्र में डीज़ल और मिट्टी का तेल सस्ता होगा। महाराष्ट्र सरकार ने वैल्यू ऐडेड टैक्स यानी वैट में दो फीसदी कमी करने का फैसला किया है।
Mumbai: महाराष्ट्र में डीज़ल और मिट्टी का तेल सस्ता होगा। महाराष्ट्र सरकार ने वैल्यू ऐडेड टैक्स यानी वैट में दो फीसदी कमी करने का फैसला किया है। इससे पूरे राज्य में डीजल की कीमतें प्रति लीटर 72 पैसे कम हो जाएंगी जबकि केरोसिन में एक लीटर पर 28 पैसे की कमी आएगी लेकिन एलपीजी की कीमतें वही रहेंगी। सरकार एलपीजी पर अमीरों की सब्सिडी खत्म करने की तैयारी में है। एलपीजी के दाम पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण नए प्रस्ताव लेकर आए हैं। वो कह रहे हैं अमीर और ग़रीब की रसोई गैस की कीमत एक कैसे हो सकती है?