खास बातें
- महाराष्ट्र में दूध बुधवार से महंगा हो जाएगा। महाराष्ट्र की अधिकतर डेयरियों ने दूध के दाम 1 से 3 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है।
Mumbai: महाराष्ट्र में दूध बुधवार से महंगा हो जाएगा। महाराष्ट्र की अधिकतर डेयरियों ने दूध के दाम 1 से 3 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। गोकुल और वरना ने 3 रुपये तक दाम बढ़ाने की बात कही है। वहीं सरकारी दुग्ध सहकारी समिति महानंदा डेयरी ने दूध के दाम केवल 1 रुपये बढ़ाने की बात कही है वह भी सिर्फ मुंबई में। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गाय के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध पर ढाई रुपये प्रतिलीटर बढ़ाने का फैसला किया है।