लेनोवो (प्रतीकात्मक फोटो)
नई दिल्ली: चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी लेनोवो मूल्य के हिसाब से भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है. अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार लेनोवो ने 9.1 प्रतिशत बाजार भागीदार के साथ इस लिहाज से एपल, माइ्रकोमैक्स व ओप्पो को पछाड़ दिया है.
रपट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बिके फोनों की संख्या के लिहाज से भी लेनोवो भारत में तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गई है.
इसके अनुसार दूसरी तिमाही में लेनोवो व मोटोरोला, दोनों मिलाकर देश में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)