खास बातें
- कोटक महिंद्रा बैंक को जून तिमाही के दौरान 252 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 35 फीसदी अधिक है।
Mumbai: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक को जून, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 252 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 35 फीसदी अधिक है। बैंक ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 186.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 1,558.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 1,060 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 27 फीसदी बढ़कर 416 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 328 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में बैंक की कुल जमा बढ़कर 31,047 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 29 फीसदी अधिक है।