खास बातें
- जेएसडब्ल्यू एनर्जी को जून में समाप्त तिमाही के दौरान 136.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 54 फीसदी कम है।
Mumbai: जेएसडब्ल्यू एनर्जी को जून, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 136.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 54 फीसदी कम है। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 298.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 1,272.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 932.39 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वितरण लाइसेंस में देरी, टैरिफ लाइसेंस संबंधी मामले की सुनवाई में देरी के कारण उसके मुनाफे में गिरावट आई। इसी प्रकार, एकल आधार पर आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 42 फीसदी की गिरावट के साथ 190.26 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 327.20 करोड़ रुपये था। इसी तिमाही के दौरान कंपनी की एकल आय बढ़कर 1,272.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 932.39 करोड़ रुपये थी।