खास बातें
- आयोग ने 2009 में इस मामले की जांच के आदेश दिए थे और अब कहा है कि इसमें प्रतिस्पर्धा कानून की किसी धारा का उल्लंघन नहीं मिला है।
New Delhi: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज तथा किंगफिशर एयरलाइंस के बीच 2008 के रणनीतिक गठजोड़ में बाजार की प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाला कोई मामला नहीं मिला है। आयोग ने 2009 में इस मामले की जांच के आदेश दिए थे और अब कहा है कि इसमें प्रतिस्पर्धा कानून की किसी धारा का उल्लंघन नहीं मिला है, इसलिए मामले को बंद करना होगा। आयोग ने एक यात्री की शिकायत पर इस जांच के आदेश दिए थे।