यह ख़बर 18 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आईटीसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा

खास बातें

  • सिगरेट, होटल और कई अन्य प्रकार के कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी को दिसंबर, 2012 में समाप्त तिमाही के दौरान 2,051.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 20.62 फीसदी अधिक है।
नई दिल्ली:

सिगरेट, होटल और कई अन्य प्रकार के कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी को दिसंबर, 2012 में समाप्त तिमाही के दौरान 2,051.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 20.62 फीसदी अधिक है।

इस दौरान इसका सिगरेट, कृषि उत्पाद एवं कागज कारोबार अच्छा रहा। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को तिमाही वित्तीय रिपोर्ट की जानकारी दी। आईटीसी को पिछले साल इसी दौरान 1,700.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री भी 23.1 फीसदी बढ़कर 7,627 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 6,196.43 करोड़ रुपये थी। अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में कंपनी की सिगरेट कारोबार से होने वाली आय 3,657.36 करोड़ रुपये थी।