खास बातें
- पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान और इस्राइल के बीच तनाव का असर भारत में तेल के आयात पर नहीं पड़ेगा।
नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान और इस्राइल के बीच तनाव का असर भारत में तेल के आयात पर नहीं पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों में हालात इस तरह के नहीं हुए हैं कि भारत को ईरान की जगह किसी दूसरे देश से कच्चे तेल के आयात के बारे में सोचना पड़े।
महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत जिन देशों से कच्चा तेल आयात करता है उनमें ईरान का स्थान दूसरे नंबर पर है। भारत ईरान से अपनी तेल की जरूरत का 11 प्रतिशत आयात करता है।