खास बातें
- ईरान के तेल मंत्रालय ने कहा गया है कि ईरान अब ब्रिटेन और फ्रांस की कंपनियों की जगह दूसरे देशों को तेल की सप्लाई करेगा।
तेल अवीव: ईरान ने ब्रिटेन और फ्रांस की कंपनियों को तेल बेचने पर रोक लगा दी है। ईरान के तेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मंत्रालय की बेबसाइट पर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि ईरान अब ब्रिटेन और फ्रांस की कंपनियों की जगह दूसरे देशों को तेल की सप्लाई करेगा।
हालांकि इस फैसले का कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। पिछले साल फ्रांस ने ईरान से केवल तीन फीसदी तेल खरीदा था जबकि ब्रिटेन लम्बे समय से तेल आयात नहीं कर रहा है। वहीं इस कदम से अन्य यूरोपीय देशों जैसे इटली स्पेन और ग्रीस के लिए चेतावनी भी है। ये तीनों देश ईरान से बड़े पैमाने में तेल आयात करते हैं।