यह ख़बर 18 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तीन साल में आधारभूत क्षेत्र में हुआ 52 प्रतिशत निवेश

खास बातें

  • 11वीं पंचवर्षीय योजना में आधारभूत क्षेत्र के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के योजनागत व्यय में से पहले 3 वर्ष में करीब 52% का निवेश किया जा चुका है।
New Delhi:

सरकार ने गुरुवार को कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में आधारभूत क्षेत्र के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के योजनागत व्यय में से पहले तीन वर्ष के दौरान करीब 52 प्रतिशत का निवेश किया जा चुका है। योजना राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2007-12 के दौरान आधारभूत क्षेत्र में 20,56,150 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य बनाया गया था। प्रथम तीन वर्षों के दौरान 10,65,828 करोड़ रुपये अर्थात 51.83 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बिजली क्षेत्र में 3,54,185 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जबकि 11वीं योजना के दौरान 6,66,525 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com