खास बातें
- इंफोसिस टेक्नॉलजीज ने अपने निदेशक मंडल में 4 नए सदस्य नियुक्त किए, जिनमें कंपनी के वर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी वी बालकृष्णन भी शामिल हैं।
बेंगलुरु: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस टेक्नॉलजीज ने अपने निदेशक मंडल में 4 नए सदस्य नियुक्त किए, जिनमें कंपनी के वर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी वी बालकृष्णन भी शामिल हैं। कंपनी के चेयरमैन एनआर नारायणमूर्ति ने बताया, कंपनी ने वी बालकृष्णन, बीजी श्रीनिवास, अशोक वेमुरी और एन्न फज को निदेशक मंडल में शामिल किया है। वेमुरी कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बैकिंग तथा पूंजी बाजार संबंधित कार्यों के वैश्विक प्रभारी हैं। श्रीनिवास भी कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। एन्न फज यंग एंड रुबिकैम ब्रांड की मुख्य कार्यकारी रह चुकी हैं। वह जीई, नोवार्तिस और यूनिलीवर के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं।