यह ख़बर 11 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

इंफोसिस का तीसरी तिमाही का नतीजा उम्मीद से बेहतर

खास बातें

  • इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान मामूली रूप से घटकर 2,369 करोड़ रुपये रहा, हालांकि यह उम्मीद से बेहतर है।
नई दिल्ली:

इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान मामूली रूप से घटकर 2,369 करोड़ रुपये रहा, हालांकि यह उम्मीद से बेहतर है। इसी के चलते इसके शेयरों में 10 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,372 करोड़ रुपये था।

इंफोसिस की आय अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 10,424 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 9,298 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2012-13 के लिए आय अनुमान को 7.34 अरब डॉलर से बढ़ाकर 7.45 अरब डॉलर किया। रुपये में आय 40,746 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया।