खास बातें
- इस महीने के आखिर में नीति तय करते वक्त भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई दर में ताजा वृद्धि का ध्यान रखेगा। यह बात सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कही।
नई दिल्ली: इस महीने के आखिर में नीति तय करते वक्त भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई दर में ताजा वृद्धि का ध्यान रखेगा। यह बात सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कही।
वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से यहां उनके नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में मुलाकात के बाद सुब्बाराव ने संवाददाताओं से कहा, "निश्चित रूप से हम महंगाई दर के आंकड़ों को ध्यान में रखेंगे।"
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर जून में चार महीने से चल रही गिरावट की चाल बदल कर मामूली वृद्धि के साथ 4.86 फीसदी रही। यह दर मई में 4.7 फीसदी थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या दर में वृद्धि से आरबीआई दर में कटौती नहीं करने के लिए प्रेरित होगा, सुब्बाराव ने कहा, "मैं टिप्पणी नहीं कर सकता।"
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा 30 जुलाई को होगी।
सुब्बाराव ने कहा कि वित्त मंत्री के साथ उन्होंने जी20 देशों की आगामी बैठक के मुद्दों पर चर्चा की।