खास बातें
- रंगराजन ने कहा, कुछ और समय तक मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहेगी लेकिन मानसून सामान्य रहने से खाद्य मुद्रास्फीति घटेगी।
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी रंगराजन ने कहा कि मानसून के सामान्य रहने से खाद्य मुद्रास्फीति घटेगी लेकिन सकल मुद्रास्फीति अभी कुछ और समय तक ऊंची बनी रहेगी। आईआईएम-ए के पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान रंगराजन ने कहा, कुछ और समय तक मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहेगी लेकिन मानसून सामान्य रहने से खाद्य मुद्रास्फीति घटेगी। मार्च 2012 तक मुद्रास्फीति घटकर 6.5 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अगर मुद्रास्फीति ऊंची बनी रही तो रिजर्व बैंक कड़ी मौद्रिक नीति के रुख पर कायम रह सकता है। उल्लेखनीय है कि मई महीने में सकल मुद्रास्फीति 9.06 प्रतिशत रही जो 4 से 5 फीसद के सामान्य स्तर से कहीं अधिक है।