खास बातें
- देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर चार जून को समाप्त सप्ताह में पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली रूप से घटकर 8.96 प्रतिशत हो गई।
नई दिल्ली: देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर चार जून को समाप्त सप्ताह में पिछले सप्ताह के मुकाबले मामूली रूप से घटकर 8.96 प्रतिशत हो गई। इससे पहले 28 मई को समाप्त सप्ताह में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर नौ सप्ताह के उच्च स्तर 9.01 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 12.86 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 11.52 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई दर 12.46 प्रतिशत से बढ़कर 12.84 प्रतिशत हो गई। चार जून को समाप्त सप्ताह में विभिन्न खाद्य पदार्थो की कीमतों में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है: प्याज : 12.17 प्रतिशत सब्जियां : (-) 1.39 प्रतिशत फल : 29.92 प्रतिशत आलू : 1.14 प्रतिशत दूध : 10.59 प्रतिशत अंडा, मांस, मछली : 7.31 प्रतिशत मोटे अनाज : 5.25 प्रतिशत चावल : 2.32 प्रतिशत गेहूं : 0.18 प्रतिशत दालें : (-) 10.12 प्रतिशत