यह ख़बर 16 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महंगाई ने बदल दिया लोगों की थाली का रंग-रूप

खास बातें

  • बढ़ती महंगाई का असर दुनियाभर के लोगों पर हुआ है और वे अपनी पसंद को बदलने को मजबूर हुए हैं।
नई दिल्ली:

बढ़ती महंगाई का असर दुनियाभर के लोगों पर हुआ है और वे अपनी पसंद को बदलने को मजबूर हुए हैं। यानी दो साल पहले जो उनका पसंदीदा व्यंजन हुआ करता था वह अब नहीं रहा। ब्रितानी संस्थान आक्सफेम ने भारत सहित 17 देशों में एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसमें 16,400 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें कहा गया है, कुल मिलाकर 54 प्रतिशत लोगों और अधिकांश देशों में बहुसंख्यक ने कहा कि वे वह भोजन नहीं कर रहे जो दो साल पहले उनकी थाली का हिस्सा था। यानी खाद्य कीमतों में मौजूदा उछाल के कारण वे अपनी पंसदीदा थाली से दूर हो गए हैं। संस्था की ओर से यह सर्वेक्षण ग्लोबस्कैन ने छह अप्रैल से छह मई के बीच किया और इसमें ब्राजील, जर्मनी, घाना, पाकिस्तान, ब्रिटेन तथा अमेरिका के लोगों के विचार भी लिए गए। उल्लेखनीय है कि भारत एवं चीन सहित अनेक देश इस समय खाद्य कीमतों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। सर्वे में शामिल 39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण उन्होंने भोजन के बारे में अपनी पसंद बदली है। इसमें लगभग 66 प्रतिशत लोगों ने भोजन पर खर्च को अपनी प्रमुख चिंता बताया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com