यह ख़बर 15 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इंडिगो सितंबर से शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

खास बातें

  • कंपनी का इरादा दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ानें भरने का है। इन उड़ानों के लिए प्रमोशनल रिटर्न फेयर 9999 रुपये रखा गया है।
New Delhi:

देश में लो कॉस्ट विमान सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो सितंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी का इरादा दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ानें भरने का है। इन उड़ानों के लिए प्रमोशनल रिटर्न फेयर 9999 रुपये रखा गया है। कंपनी सितंबर से दिल्ली और नवंबर से मुंबई से इन जगहों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने जा रही हैं। हालांकि इंडिगो ने किफायती किराए को जारी रखने का भरोसा जताते हुए कहा कि इसमें भी कंपनी को काफी मुनाफा होगा। कंपनी अपने 39 एयरबस−320 एयरक्राफ्ट में से 8 को इंटरनेशनल ऑपरेशन में लगाएगी। सबसे पहले उड़ानें दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल एक से संचालित होंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com