यह ख़बर 23 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'2025 तक दुनिया में तीसरे स्थान पर होगा बैंकिंग क्षेत्र'

खास बातें

  • भारतीय बैंकिंग क्षेत्र 2025 तक 28,500 अरब डॉलर के साथ संपत्ति के हिसाब से यह दुनिया में तीसरे नंबर पर होगा।
Mumbai:

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र 2025 तक 28,500 अरब डॉलर के साथ संपत्ति के हिसाब से यह दुनिया में तीसरे नंबर पर होगा। फिक्की और वैश्विक परामर्श समूह बीसीजी द्वारा इंडियन बैंक एसोसिएशन के लिए तैयार रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू बैंकिंग उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी संपत्ति का आकार बढ़ेगा और 2025 तक यह 28,500 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। फिलहाल बैंकिंग क्षेत्र की संपत्तियां 1,350 अरब डॉलर की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक चीन के बैंकिंग क्षेत्र की परिसंपत्तियां 1,15,000 अरब डॉलर की होंगी जबकि अमेरिका के बैंकों की परिसंपत्तियां एक लाख अरब डॉलर पर पहुंच जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, 2015 तक चीन का बैंकिंग उद्योग अमेरिका के बैंकिंग क्षेत्र को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com