यह ख़बर 18 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इंडियन बैंक ने ऋण दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की

खास बातें

  • इंडियन बैंक ने मौजूदा ग्राहकों के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद बैंक की प्रमुख दर नई दर 13.75 फीसदी हो गई है।
Mumbai:

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने मौजूदा ग्राहकों के लिए ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद बैंक की प्रमुख दर नई दर 13.75 फीसदी हो गई है। इंडियन बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक ने प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) को मौजूदा 13.5 फीसदी से बढ़ाकर 13.75 फीसदी कर दिया है। इससे मौजूदा ग्राहकों के लिए आवास और वाहन समेत सभी ऋण 0.25 फीसदी महंगे हो गए हैं। पिछले सप्ताह, देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक ने ऋण और जमा दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com