खास बातें
- डब्ल्यूटीओ की नई रिपोर्ट में सेवा निर्यात में भारत को 10वें स्थान पर रखा गया है, जबकि सबसे बड़े सामान निर्यातक के लिहाज से वह 20वें स्थान पर रहा।
New Delhi: विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक नई रिपोर्ट में दुनिया भर में सेवा निर्यात में भारत को 10वें स्थान पर रखा गया है, जबकि 2010 में सबसे बड़े सामान निर्यातक के लिहाज से वह 20वें स्थान पर रहा। डब्ल्यूटीओ की वर्ल्ड ट्रेड रिपोर्ट- 2011 में भारत को यह रैंकिंग दी गई है। इससे पहले 2009 में भारत इसमें क्रमश: 12वें और 22वें स्थान पर था। इसमें कहा गया है कि मूल्य के लिहाज से भारत का सेवा एवं सामान निर्यात क्रमश: 110 अरब डॉलर तथा 216 अरब डॉलर रहा। भारत का सामान निर्यात 2010 में 31 प्रतिशत बढ़ा।