यह ख़बर 06 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय कंपनियों ने पहली छमाही में किए 32 अरब डॉलर के सौदे

खास बातें

  • भारतीय कंपनियों ने इस साल की पहली छमाही में 32 अरब डॉलर मूल्य के विलय अधिग्रहण तथा निजी इक्विटी सौदे किए हैं।
New Delhi:

भारतीय कंपनियों ने इस साल की पहली छमाही में 32 अरब डॉलर मूल्य के विलय अधिग्रहण तथा निजी इक्विटी सौदे किए हैं। वैश्विक परामर्शक फर्म ग्रांट थॉर्नटन ने एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार 2011 की पहली छमाही में विलय अधिग्रहण तथा निजी इक्विटी खंड में काफी गतिविधियां देखने को मिलीं। ग्रांट थॉर्नटन इंडिया की पार्टनर श्रीविद्या सीजी ने कहा है कि निजी इक्विटी (पीई) निवेश गतिविधियों में बीते साल की तुलना में काफी तेजी देखने को मिली है। आलोच्य छमाही में जहां विलय एवं अधिग्रहण सौदों के मूल्य में तुलनात्मक रूप से सात प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, वहीं पीई निवेश में 70 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। इसके अनुसार इस साल पहली छमाही में 2,674.3 करोड़ डॉलर मूल्य के विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com