यह ख़बर 15 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'दुनिया में महत्वपूर्ण बनते जा रहे हैं भारत, चीन'

खास बातें

  • विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख पास्कल लामी ने कहा कि भारत, चीन तथा अन्य उदीयमान अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण होती जा रही हैं।
नई दिल्ली:

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रमुख पास्कल लामी ने कहा कि भारत, चीन तथा अन्य उदीयमान अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण होती जा रही हैं। लामी ने जकार्ता में एक संबोधन में कहा, 'भू राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के साथ भारत, चीन एवं अन्य उदीयमान अर्थव्यवस्थाएं ऐसी भूमिका निभा रही हैं जिसकी 20 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।' लामी के संबोधन की प्रति संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अनुसार लामी ने कहा कि भारत, चीन जैसी उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं के साथ साथ छोटे विकासशील देश भी वैश्विक प्रणाली में बड़ा हिस्सा चाहने लगे हैं। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com