साइरस मिस्त्री को इंडियन होटल्स कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों का समर्थन

साइरस मिस्त्री को इंडियन होटल्स कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों का समर्थन

साइरस मिस्‍त्री के साथ रतन टाटा (फाइल फोटो)

खास बातें

  • इन स्वतंत्र निदेशकों में दीपक पारेख और नादिर गोदरेज भी शामिल थे
  • टाटा समूह मिस्त्री को समूह की कारोबारी कंपनियों से भी हटाना चाहता है
  • स्वतंत्र निदेशकों ने मिस्त्री द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की
मुंबई:

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री के उत्साह को बढ़ाने वाले घटनाक्रम में समूह की होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के स्वतंत्र निदेशकों ने शुक्रवार को मिस्त्री के नेतृत्व में ‘सर्वसम्मति’ से विश्वास जताया.

निदेशक मंडल की हुई बैठक से पहले कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मिस्त्री के नेतृत्व में भरोसा जताया गया. इन स्वतंत्र निदेशकों में दीपक पारेख और नादिर गोदरेज भी शामिल थे. आईएचसीएल इस समय घाटे में है. कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों में गौतम बनर्जी, केकी दादीसेठ, विभा रिषि और इरीना वित्तल भी हैं.

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वसम्मति से मिस्त्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कंपनी को रणनीतिक दिशा देने और उसका नेतृत्व करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की. रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह अपनी धारक कंपनी टाटा संस के प्रमुख के पद से मिस्त्री को अचानक से हटाने के बाद मिस्त्री को समूह की कारोबारी कंपनियों से भी हटाना चाहता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com