यह ख़बर 22 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

साउथ के अभिनताओं के घर आयकर विभाग के छापे

खास बातें

  • आयकर विभाग ने दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के अभिनेता ममूटी और मोहनलाल के घरों और उनके दफ्तरों पर छापे मारे हैं।
चेन्नई:

आयकर विभाग ने दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के अभिनेता ममूटी और मोहनलाल के घरों और उनके दफ्तरों पर छापे मारे हैं। दक्षिण भारत के ये दोनों नामी सितारे पहली बार आयकर विभाग के निशाने पर आए हैं। आयकर अधिकारियों ने चेन्नई में ममूटी की प्रोडक्शन कंपनी प्ले हाउस में जाकर छानबीन की साथ ही चेन्नई और कोच्चि में उनके घरों पर भी छापे मारे गए। साथ ही कोच्चि में मोहनलाल की प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मैक्स लैब्स और आशीर्वाद हाउस पर छापे मारे गए। इसके अलावा उनके फ़िल्म स्टूडियो पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com