खास बातें
- आईईए द्वारा आपात भंडार जारी किए जाने की घोषणा से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
सिंगापुर: कर्ज में डूबे यूनान का वित्तीय संकट गहराने तथा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा आपात भंडार जारी किए जाने की घोषणा से एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क के मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत अगस्त डिलीवरी के लिए 65 सेंट गिरकर 90.51 डॉलर बैरल हो गई। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 67 सेंट घटकर 104.45 डॉलर हो गया। सिंगापुर स्थित फिलीप फ्यूचर्स के विश्लेषक केर चुंग यांग ने कहा कि निवेशक यूनान के ऋण संकट को लेकर चिंतित है। पुन: आईईए द्वारा पिछले सप्ताह आपात भंडार जारी किए जाने की घोषणा से कच्चे तेल की कीमत पर असर पड़ा है।