यह ख़बर 26 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईसीआईसीआई बैंक की 1,500 शाखा खोलने की योजना

खास बातें

  • आईसीआईसीआई बैंक ने अगले चार साल में करीब 1,500 शाखा खोलने की योजना बनाई है। बैंक की शाखाओं की संख्या फिलहाल 2,500 है।
New Delhi:

आईसीआईसीआई बैंक ने अगले चार साल में करीब 1,500 शाखा खोलने की योजना बनाई है। बैंक की शाखाओं की संख्या फिलहाल 2,500 है। आईसीआईसीआई बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई शाखाओं के खोलने के साथ शाखा नेटवर्क बढ़कर 4,000 हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि शाखा विस्तार से बैंक को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिलहाल बैंक की शाखाओं की संख्या 2,533 है तथा एटीएम की संख्या 6,301 है। वित्तवर्ष 2010-11 के दौरान आईसीआईसीआई बैंक ने बैंक ऑफ राजस्थान का अधिग्रहण किया, जिससे उसका नेटवर्क तथा देश के उत्तरी एवं पश्चिमी भाग में उपस्थिति मजबूत हुई है। वित्तवर्ष 2010-11 में बैंक का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 5,151 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान अवधि में 4,025 करोड़ रुपये था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com