खास बातें
- आईएटीए ने वर्ष 2011 के लिए विमानन उद्योग के मुनाफे के अपने अनुमान को कम करके चार अरब डॉलर कर दिया है।
दुबई: इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने वर्ष 2011 के लिए विमानन उद्योग के मुनाफे के अपने अनुमान को कम करके चार अरब डॉलर कर दिया है। मार्च में आईएटीए ने विमानन क्षेत्र को 8.6 अरब डॉलर के मुनाफे की उम्मीद जताई थी। संगठन ने विमानन क्षेत्र के 598 अरब डॉलर आमदनी होने का बात कही है। आईएटीए के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जियोवन्नी बिसिगनानी ने कहा, जापान में आपदा, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में अशांति, तेल की कीमतों में तेजी की वजह से उद्योग का मुनाफा कम होकर चार अरब डॉलर होने का अनुमान है।