यह ख़बर 05 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डेल्ही बेली पर कानूनी कार्रवाई कर सकती है हुंदै

खास बातें

  • हुंदै मोटर अपनी कारों में से एक कार को अनादरपूर्ण तरीके से दिखाए जाने के लिए आमिर खान की फिल्म डेल्ही बेली के पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।
New Delhi:

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी कारों में से एक कार को कथित तौर पर अनादरपूर्ण तरीके से दिखाए जाने के लिए आमिर खान की नई फिल्म डेल्ही बेली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, हमारी कानूनी टीम मामले को देख रही है और फिल्म की क्लिप्स देख रही है। इसके मुताबिक, हम भावी कार्रवाई पर निर्णय करेंगे। माना जाता है कि कंपनी सैंत्रो की तरह दिखने वाली एक कार को फिल्म में जिस तरह से दिखाया गया है, उससे वह खुश नहीं है। इसके अलावा, कार पर कुछ संवाद कथित तौर पर खराब हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन्स और यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा संयुक्त तौर पर बनाया गया है। संपर्क करने पर, आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रवक्ता ने कहा, हमें किसी मोटर कंपनी से कोई सूचना या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com