यह ख़बर 17 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

होंडा की भारत में सालाना चार टू व्हीलर लॉन्च करने की योजना

खास बातें

  • जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने कहा है कि वह अपने पहले अनुसंधान एवं विकास केंद्र से भारत में सालाना कम से कम चार उत्पाद पेश करेगी। यह केंद्र उसका वैश्विक अन्वेषण केंद्र भी होगा।
मानेसर:

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने कहा है कि वह अपने पहले अनुसंधान एवं विकास केंद्र से भारत में सालाना कम से कम चार उत्पाद पेश करेगी। यह केंद्र उसका वैश्विक अन्वेषण केंद्र भी होगा।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी इकाई होंडा मोटरसायकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) 2013-14 में कर्नाटक में तैयार हो रहे अपने तीसरे विनिर्माण संयंत्र में 2,000 कर्मचारियों को भी नियुक्त करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एचएसएसआई के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी कीता मुरामात्सु ने संवाददाताओं से कहा, हमारी योजना इस अनुसंधान एवं विकास केंद्र से सालाना कम से कम चार उत्पाद पेश करने की है। भारत होंडा के लिए वैश्विक अन्वेषण केंद्र बन जाएगा और ग्राहक नए उत्पाद जल्दी पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एचएमएसआई तकनीकी केंद्र के साथ नए अनुसंधान एवं विकास केंद्र में 200 इंजीनियर और डेवलपर हैं।