यह ख़बर 06 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका, चीन में 20 लाख वाहन वापस लेगी होंडा

खास बातें

  • कंपनी ने कहा है कि वह इन वाहनों के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर का उन्नयन करेगी।
टोक्यो:

होंडा मोटर ने अमेरिका और चीन के बाजार से 20 लाख वाहन वापस लेने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह इन वाहनों के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर का उन्नयन करेगी। होंडा की अमेरिकी साइट पर जारी बयान में कहा गया है कि वह स्वैच्छिक रूप से इन वाहनों को वापस ले रही है। इनमें अकार्ड, सीआर-वी और अन्य मॉडल शामिल हैं। होंडा चीन के बयान में कहा गया है कि सोमवार से वह 7,60,515 कारों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कंपनी ने कहा है कि जिन वाहनों को वापस लिया जाना है उनमें अकार्ड, ओडिसी और स्पिरियर मॉडल शामिल हैं, जिनका विनिर्माण जुलाई, 2004 से नवंबर, 2009 के बीच हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com