यह ख़बर 02 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गरीब परिवारों के लिए आवास ऋण योजना जल्द

खास बातें

  • सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 लाख रुपये तक के आवास ऋणों को गारंटी उपलब्ध कराने के संबंध में जल्द 1200 करोड़ की योजना पेश करेगी।
New Delhi:

सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और कम आय वाले समूह के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये तक के आवास ऋणों को गारंटी उपलब्ध कराने के संबंध में जल्द ही 1,200 करोड़ रुपये की एक योजना पेश करेगी। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस साल अपने बजट में राजीव आवास योजना के तहत रेहन जोखिम गारंटी कोष का गठन करने की घोषणा की थी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं कम आय वाले परिवारों द्वारा लिए जाने वाले आवास ऋण को गारंटी प्रदान की जा सके। नेशनल हाउसिंग बैंक के सीएमडी आरवी वर्मा ने बताया कि इस ट्रस्ट की स्थापना आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा 1,000 करोड़ रुपये की शुरुआती कोष से की जाएगी और राज्य सरकारें 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले परिवारों को दिए जाने वाले 5 लाख रुपये तक के आवास ऋण के लिए गारंटी उपलब्ध कराएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com