यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एचएमवी बंद होने के कागार पर, 400 कर्मचारियों पर संकट

खास बातें

  • रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड और लायड्स ने एचएमवी को और ऋण देने से मना कर दिया है। संगीत क्षेत्र की कंपनी बंद होने के कगार पर है। इससे मनोरंजन कंपनी में 4,000 कर्मचारियों पर नौकरी जाने का संकट आ गया है।
लंदन:

रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड और लायड्स ने एचएमवी को और ऋण देने से मना कर दिया है। संगीत क्षेत्र की कंपनी बंद होने के कगार पर है। इससे मनोरंजन कंपनी में 4,000 कर्मचारियों पर नौकरी जाने का संकट आ गया है।

मेलऑनलाइन ने कहा, एचएमवी के बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र की रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड और लायड्स ने कहा है कि वे एचएमवी को और ऋण देने के पक्ष में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कैमरा कंपनी जेसोप्स के बंद होने से 1,300 कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिपोर्ट के मुताबिक, अब भी यह संभव है कि निवेशक एचएमवी के 230 स्टोर्स के मजबूत नेटवर्क का कुछ हिस्सा या पूरा नेटवर्क खरीदकर अंतिम क्षण कंपनी को बंद होने से बचा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 1921 से स्थापित नाम एचएमवी इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।