यह ख़बर 14 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लवासा लेक सिटी प्रोजेक्ट की मुश्किलें बढ़ीं

खास बातें

  • हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के लवासा लेक सिटी प्रोजेक्ट के खिलाफ महराष्ट्र सरकार पर्यावरण कानून उल्लंघन का मामला दर्ज कराएगी।
मुंबई:

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के लवासा लेक सिटी प्रोजेक्ट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महराष्ट्र सरकार मंगलवार को पुणे कोर्ट में कंपनी के खिलाफ पर्यावरण कानून उल्लंघन का मामला दर्ज कराएगी। राज्य पर्यावरण मंत्री संजय देवताले के मुताबिक लवासा प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण कानून 1986 का पालन नहीं कर रही है। इस सिलसिले में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा है कि केस दायर करने के बाद वो पर्यावरण मंत्रालय को पूरी रिपोर्ट भेजेंगे। गौरतलब है कि 10 जून को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने महाराष्ट्र सरकार को कहा था कि लवासा कारपोरेशन के खिलाफ ज़रूरी कदम उठाए जाए क्योंकि बिना हरी पट्टी छोड़े प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। इस सिलसिले में पर्यावरण मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार को खत लिखा था जिसमें कहा गया था कि बिना पर्यावरण मंत्रालय की मंज़ूरी के 681 हेक्टेयर में कंस्ट्रक्शन का काम जोरों पर है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com