खास बातें
- देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो होंडा के शेयरधारकों ने कंपनी के नाम बदलकर हीरो मोटोकॉर्प करने की मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो होंडा के शेयरधारकों ने कंपनी के नाम बदलकर हीरो मोटोकॉर्प करने की मंजूरी दे दी है।पिछले शुक्रवार को हुई असाधारण समान्य बैठक में शेयर धारकों ने हीरो होंडा मोटर्स की जगह नाम बदलकर हीरो मोटोकॉर्प लि. करने की मंजूरी दी।जापानी कंपनी होंडा ने पिछले साल दिसंबर में हीरो समूह के साभ अपने संयुक्त उद्यम हीरो होंडा से अलग होने का निर्णय किया। दोनों कंपनियों के बीच समझौते के मुताबिक होंडा के 26 प्रतिशत हिस्सेदारी को हीरो होंडा ने 3,841.83 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।