खास बातें
- कर्नाटक में गैरकानूनी खुदाई पर लोकायुक्त की रिपोर्ट से नेताओं और कॉरपोरेट के बीच साठगांठ की बात सामने आई है।
बेंगलुरु: कर्नाटक में गैरकानूनी खुदाई पर लोकायुक्त की रिपोर्ट से नेताओं और कॉरपोरेट के बीच साठगांठ की बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में सज्जन जिंदल की कंपनी जिंदल स्टील वर्क्स और अदानी एंटरप्राइजेज के नाम दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों कंपनियां राज्य में गैरकानूनी खुदाई से जुड़ी हैं। लोकायुक्त ने इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट में साफतौर पर कहा है कि कर्नाटक के मंत्री जी जनार्दन रेड्डी और जिंदल स्टील के बीच रिश्ता है। इसमें कहा गया है कि जिंदल स्टील खुदाई के कारोबार से जुड़े जनार्दन रेड्डी से कच्चा लोहा खरीदती थी जबकि इस कच्चे लोहे की खुदाई गैकरानूनी तरीके से होती थी। यही नहीं 2009 से 2010 के बीच जिंदल को मंज़ूरी से कहीं ज्यादा कच्चा लोहा दिया गया जिससे सरकार को करीब सवा तीन सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।