खास बातें
- ग्रीस को कर्ज संकट से उबारने के लिए यूरोज़ोन के नेता 155 अरब डॉलर की मदद देने को तैयार हो गए हैं।
ग्रीस: ग्रीस को कर्ज संकट से उबारने के लिए यूरोज़ोन के नेता 155 अरब डॉलर की मदद देने को तैयार हो गए हैं। ब्रुसेल्स में यूरोज़ोन के 17 देशों के सम्मेलन में ये समझौता हुआ। ग्रीस को दिए जाने वाले इस कर्ज पर ब्याज को भी कम कर दिया गया है और उसकी मियाद भी बढ़ा दी गई है। ग्रीस को लेकर नए समझौते की उम्मीद पहले से की जा रही थी जिसके चलते वित्तीय बाज़ारों ने सकारात्मक रुख दिखाना शुरू कर दिया था। इस सम्मेलन से पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और जमर्नी की चांसलर एंगेला मर्केल ने एक रुख़ अपनाने की बात कही थी। ग्रीस को पहला सहायता पैकेज पिछले साल मई में मिला था लेकिन इसके बाद भी उसका आर्थिक संकट खत्म नहीं हुआ।