खास बातें
- प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज को जून, 2011 में समाप्त पहली तिमाही के दौरान 12.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
New Delhi: प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज को जून, 2011 में समाप्त पहली तिमाही के दौरान 12.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 24.73 फीसदी अधिक है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 10.39 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 352.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 262.07 करोड़ रुपये थी। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ मित्तल ने कहा, हम इस तिमाही के नतीजों से बहुत उत्साहित हैं और आने वाले समय में और अधिक बेहतर मुनाफे की उम्मीद करते हैं।