यह ख़बर 02 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

2-जी फैसले की समीक्षा करेगी सरकार : मुखर्जी

खास बातें

  • मुखर्जी ने कहा, 2-जी पर फैसला आया है और हम इस फैसले व इसके असर की पड़ताल करेंगे। सरकार इसकी छान-बीन करेगी।
नई दिल्ली:

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार 2-जी मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के असर की विवेचना करेगी।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘ फैसला आया है और हम इस फैसले व इसके असर की पड़ताल करेंगे। सरकार इसकी छान-बीन करेगी। ’’ सीमा शुल्क विभाग के समारोह के मौके पर वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2-जी मामले में आए आदेश पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com