ADVERTISEMENT

सरकार ने सोना, चांदी पर आयात शुल्क मूल्य और घटाया

इस संबंध में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने सर्राफा के अलावा ब्रास स्क्रैप का आयात शुल्क मूल्य भी घटाकर 3,717 डॉलर प्रति टन और कच्चा पाम तेल का शुल्क मूल्य घटाकर 827 डॉलर प्रति टन कर दिया है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी03:58 PM IST, 15 Sep 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

वैश्विक बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर सरकार ने आयातित सोना और चांदी का वह प्रति इकाई न्यनतम मूल्य कम कर दिया है जिनके आधार पर से इन धातुओं पर न्यूनतम शुल्क की राशि तय होती है।

सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाकर 432 डॉलर प्रति 10 ग्राम तथा चांदी का आयात शुल्क मूल्य 736 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है।

आयात मूल्य कम होने से सर्राफा का आयात सस्ता होगा और तस्करी करने वाले भी हतोत्साहित होंगे। पिछले सप्ताह तक सोने का शुल्क मूल्य 458 डॉलर प्रति 10 ग्राम एवं चांदी का शुल्क मूल्य 783 डॉलर प्रति किलो था।

इस संबंध में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने सर्राफा के अलावा ब्रास स्क्रैप का आयात शुल्क मूल्य भी घटाकर 3,717 डॉलर प्रति टन और कच्चा पाम तेल का शुल्क मूल्य घटाकर 827 डॉलर प्रति टन कर दिया है।

हालांकि, पोस्ता दाना का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 2,717 डॉलर प्रति टन, कच्चा सोयाबीन तेल का शुल्क मूल्य बढ़ाकर 963 डॉलर प्रति टन और आरबीडी पामोलिन का शुल्क मूल्य बढ़ाकर 883 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT