यह ख़बर 01 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

काला धन रखने वालों के खिलाफ सबूत जुटा रही है मोदी सरकार : रवि शंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

केंद्रीय संचार और सूचना तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि सरकार विदेशों में काला धन रखने वालों के खिलाफ सबूत जुटा रही है और अपराधियों को जल्द ही सजा मिलेगी।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने केवल साढ़े पांच महीनों में ही वह हासिल कर लिया है जो कांग्रेस दस सालों तक नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, 'हमने एसआईटी का गठन किया जो मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी तीन सालों में नहीं कर सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 में काले धन का मुद्दा उठाया और इसे अंतरराष्ट्रीय रंग दिया तथा आज पूरी दुनिया इस मुद्दे पर सहयोग करने को तैयार है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि सरकार सबूत एकत्र कर रही हैं और उनके आधार पर 'हम जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देंगे।'