खास बातें
- गूगल ने ऑनलाइन सर्च को और बेहतर बनाने के लिए एक परियोजना स्कीमा डॉट ओर्ग में अपनी प्रतिस्पर्धी माइक्रोसॉफ्ट और याहू से हाथ मिलाया है।
न्यूयॉर्क: इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने ऑनलाइन सर्च को और बेहतर तथा सुनियोजित बनाने के लिए एक परियोजना स्कीमा डॉट ओर्ग में अपनी प्रतिस्पर्धी माइक्रोसॉफ्ट और याहू से हाथ मिलाया है। इन कंपनियों ने स्कीमा डॉट ओर्ग नाम से एक वेबसाइट शुरू की है, जिसमें सामान्य एचटीएमएल टैग का इस्तेमाल किया गया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पर कहा, हमने वेबपेज पर व्यवस्थित आंकड़ों के लिए समान्य शब्दकोष के सृजन और सहयोग के लिए बिंग और याहू के साथ मिलकर स्कीमा डॉट ओर्ग की शुरुआत की है। स्कीमा डॉट ओर्ग पर साइट के मालिक और डेवलपर व्यवस्थित आंकड़े, और कैसे उनका वेबसाइट प्रमुख सर्च में शामिल हो सकता है, के बारे में जान सकते हैं। साइट वेबमास्टर्स के लिए एकल स्रोत का काम करेगी। अधिकांश साइटों का सृजन व्यवस्थित आंकड़ों से होता है, जिसे डाटाबेस में भंडारित किया जाता है। लेकिन जब आंकड़े को एचएमटीएल के रूप में किया जाता है, तो इसे मूल व्यस्थित आंकड़े में वापस लाने में कठिनाई होती है। इससे पहले 2006 में भी गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट ने साइटमैप्स डॉट आर्ग के लिए हाथ मिलाया था। इससे साइट मानचित्र प्रोटोकोल के मानक तैयार करने में सहूलियत हुई।